CG : स्कूल के गेट में बीजेपी का झंडा, अधीक्षक पर हो सकती है कार्रवाई

दंतेवाड़ा। बस्तर लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार थम गया है, पर दंतेवाड़ा में प्रचार इस तरह किया जा रहा है कि सरकारी आश्रम स्कूलों में भी झंडे बैनर लगा दिए गए हैं। सत्ताधारी पार्टी का झंडा पालनार के प्रीमेट्रिक छात्रावास के मुख्य गेट पर लगा हुआ है। रोज यहां से अधिकारी गुजर रहे हैं। अधीक्षक की हिम्मत नहीं कि सत्ताधारी पार्टी का झंडा वह निकाल सकें। जिले में बिजली खंबे सहित दूसरे और भी सरकारी संस्थानों में झंडे बैनर बंधे हुए हैं। सहायक आयुक्त आनंद जी सिंह ने कहा कोई लगा दिया होगा झंडा, मंडल संयोजक को भेज हटवा देंगे

See also  दुर्ग में लगेंगी 600 नई लाइटें, शहर की सड़कें होंगी रोशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *