छत्तीसगढ़

CG : बराती स्कॉर्पियो टकराई पेड़ से, 6 लोग घायल

जशपुर। जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हाे गई, जबकि महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इन घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पहली घटना जिले के लोदम थाना फॉरेस्ट चेक नाका के पास गुरुवार देर रात हुई. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक कहीं जा रहे थे. इस दौरान लोदाम फॉरेस्ट चेक नाका में जांच करने की लिए रोड के बीचों-बीच खड़े ट्रक से टकरा गए.

हादसे के बाद लगातार डेढ़ घंटे तक डायल 108 को कॉल करने पर 108 के कर्मचारियों ने कॉल नहीं उठाया. आधी रात हुई सड़क दुर्घटना में रोड पर युवक तड़पते रहे. लोगों की मदद से किसी तरह दोनों को निजी गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 24 वर्षीय युवक दिव्यांशु कुजूर की मौत हो गई. जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है, उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया है. वहीं मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उन्होंने 108 के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं दूसरी घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के शाहीडांड के पास की है. यहां बारात से लौट रही स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से टकरा गई. हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 5 पुरुष और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यहां भी डायल 108 एंबुलेंस सेवा को फोन करने पर नहीं पहुंची. इसके बाद लोगों की मदद से घायलों को कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago