राजनांदगांव : स्‍वयंसेवक द्वारा चलाया जा रहा विभिन्न अभियान*

राजनांदगांव. शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनंदगांव छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पदुमतरा के स्कूल में जाकर प्राचार्य महोदय श्रीमति संध्या मेज के आदेशानुसार स्कूल के बच्चों को विभिन्न विषयों पर बताया गया ।तुमेश्वर साहू के द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान किया इसके अंतर्गत यातायात संकेतों तथा यातायात नियमों से अवगत कराया गया और मोटरसाइकिल चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनकर चलना चाहिए और कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। स्वयंसेवक यशसाहू साहू के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत युवा पीढ़ी को नशा के जकड़ से कैसे बचना है यह जानकारी प्रदान किया गया साथ ही साथ नशा नशा करने वाले व्यक्ति को नशा से छुटकारा पाने के उपाय बताया गया। स्वयंसेवक युवराज देवांगन द्वारा योग का अपने जीवन में कितना महत्व इस बात से अवगत कराया गया साथ ही योग के बारे में बताते हुए बच्चे को रोज योग करने के लिए सलाह दिया गया। स्वयं सेविका राधिका यादव के द्वारा नरवा गरवा घुरवा बाड़ी छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी इस योजना के अंतर्गत नालो डैम बांध आदि की निर्माण कर वर्षा का जल एकत्रित करना, गरवा के अंतर्गत पशुओं को संरक्षण करना, पुरवा के अंतर्गत जैविक खाद का निर्माण करना इसको खेतों में डालकर फसल उत्पादन को बढ़ावा देना, बाड़ी के अंतर्गत हरी सब्जियों का उगाना इन सभी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया। स्वयंसेवक लोकेश्वर खुटेल द्वारा इन सभी विषयों पर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की भी जानकारी दिए। स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक गण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए एवं स्कूल के 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

See also  CG : महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर आई राखी की खुशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *