छत्तीसगढ़

CG : शोभायात्रा में बाल-बाल बचे बच्चे, बस ड्रायवर की जल्दबाजी पड़ सकती थी भारी…

बालोद जैन समुदाय के आराध्य  24 वे तीर्थंकर अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती पर जैन समुदाय के लोग आज भव्य शोभायात्रा निकाल रहे थे। जैन मंदिर से निकली इस शोभायात्रा में बालोद के पुराना बस स्टैंड घड़ी चौक होते हुए जय स्तम्भ चौक पहुंची। इसी दौरान जय स्तम्भ से कुछ दूरी पर बालोद से राजनांदगांव की ओर जाने वाली एक बस के ड्राइवर ने जल्दबाजी के कारण शोभायात्रा के बगल से बस को निकालना चाहा। उसी दौरान समाज के छोटे छोटे बच्चे हाथो में जैन समाज का ध्वज लिए एक पंक्ति में चल रहे थे। बस को जल्दी निकालने के चक्कर मे दो बच्चे बस के पिछले चक्के में आते आते बचे। जुलूस में व्यवस्था बना रहे समाज के युवाओ ने बच्चो को खींचा और बस ड्राइवर से बस को किनारे खड़ी करने कहा। इस पर ड्राइवर समाज के लोगो से ही बहस करने लगा। इस दौरान समाज के युवा व बुजुर्ग ड्राइवर की बदसलूकी और जल्दबाजी में गाड़ी चलाने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए बस के सामने ही खड़े हो गए। पूर्व सूचना के बाद भी पुलिस प्रशासन के कोई भी सिपाही शोभायात्रा में व्यवस्था बनाने नही आये, जिसको लेकर भी समाज के लोग काफी आक्रोशित नजर आए।

वीआईपी ड्यूटी का हवाला देकर बच निकलते जिम्मेदार अधिकारी अगर कोई अप्रिय दुर्घटना घटित हो जाती तो क्या करते? यह प्रश्न शांत और अहिंसा प्रेमी समाज के शोभायात्रा में लोग करते दिखाई दिए। हर सम्भव शासन और प्रशासन को सहयोग करने वाले समाज के ही जुलूस में सुरक्षा की दृश्टिकोण से पुलिस का न होना समझ से परे नजर आया। इस बात को लेकर समाज के लोग आने वाले दिनों में जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से प्रतिनिधि मंडल के रूप में मुलाकात कर शिकायत भी करने का मन बना लिए हैं। पुलिस विभाग की अनदेखी से समाज के लोगो मे आक्रोश नजर आया, वहीं हादसे की सोंच लोगो के जेहन में कपकपी भर देता है। आज बस ड्राइवर की लापरवाही से मासूम बच्चे किसी हादसे का शिकार होते होते बच गए।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

6 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

6 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

7 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

7 hours ago