विधानसभा के बजट सत्र में सदन की व्यवस्था बदली हुई आएगी नजर

भोपाल
 विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके इस कार्यकाल में किसी भी सदस्य की ओर से आसंदी पर आक्षेप नहीं लगा। यही उनकी सबसे बड़ी सफलता है। सरकार और विपक्ष दोनों की तरफ से सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सत्र से एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। यह बदलाव प्रश्नकाल से जुड़ा है। प्रश्नकाल के दौरान विधायक अपने प्रश्न से हटकर कोई बात नहीं कर सकेंगे। विधानसभा स्पीकर ने बताया कि विधायकों की प्रश्नोत्तरी आती है। यानी प्रश्नकाल में विधायक खड़े होकर पूरे प्रश्न पढ़ते हैं, फिर उसके उत्तर पढ़ते हैं। इसके बाद वे कहते हैं कि मैं इस उत्तर से संतुष्ट नहीं हूं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। अब किसी भी विधायक को प्रश्नकाल में प्रश्न-उत्तर नहीं पढ़ने दिया जाएगा।

अब सदन में विधायक को पूरी तैयार के साथ प्रश्नकाल में जाना होगा। अपना सवाल पॉइंट टू पॉइंट पूछना होगा, ताकि मंत्री को भी जवाब देने में सहूलियत हो सके। इस बदलाव के चलते विधानसभा में एक घंटा विधायकों की ब्रीफिंग की जाएगी। प्रश्नकाल में जिन विधायकों के प्रश्न लगे हैं उन्हें विधानसभा स्पीकर के कक्ष में बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह प्रश्न पूछना है। जिससे प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा बनाई जाने वाली भूमिका में नष्ट होने वाले समय को खराब होने से बचाया जा सके। इससे प्रश्नकाल में से हर एक का उत्तर मिल सके। जिस तरह से मंत्री अपना उत्तर देने के लिए तैयार होकर आते हैं, उसी तरह प्रश्न करने वाले विधायक को तैयार होकर आना होगा।

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ब्रीफिंग के बाद भी कोई विधायक इस व्यवस्था का पालन नहीं करता है तो उसके प्रश्न को पास कर अगले प्रश्न की ओर आगे बढ़ा जाएगा। दरअसल प्रशंकाल में सभी विधायकों के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर मिल जाए इसके लिए यह व्यवस्था की गई है, नई व्यवस्था से हर एक विधायक प्रश्न और उत्तर पढ़ने के दौरान जो 8 से 10 मिनट खर्च करते हैं, उसे बचाया जा सकेगा। अब उसे सीधे पॉइंटेड बात रखनी होगी। वही विधानसभा अध्यक्ष ने न सिर्फ वर्तमान बल्कि भूतपूर्व विधायकों के लिए भी काम करते हुए 3 मार्च को बैठक बुलाई है। इस बैठक में भूतपूर्व विधायकों को बुलाया गया है, उनसे चर्चा की जाएगी। उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। इसके बाद उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति…

26 minutes ago
90 डिग्री ब्रिज के बाद भोपाल का नया ‘कमाल’, फुटपाथ बना दिया लेकिन पहुंचने का रास्ता ही नहीं छोड़ा

90 डिग्री ब्रिज के बाद भोपाल का नया ‘कमाल’, फुटपाथ बना दिया लेकिन पहुंचने का रास्ता ही नहीं छोड़ा

 भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहले 90 डिग्री वाले रेलवे ओवरब्रिज को लेकर…

32 minutes ago
Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी

Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी

भोपाल  देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोग बड़ी शिद्दत से दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी…

2 hours ago
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

भोपाल  मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर…

3 hours ago
CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी…

3 hours ago