जैन संत विजयेश सागर महाराज ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के जल्द ही प्रदेश का CM बनने की भविष्यवाणी

ग्वालियर

ग्वालियर में जैन संत मुनि विजयेश सागर महाराज ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के जल्द ही MP का मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की है। यह वाकया मंगलवार को तब हुआ, जब सिंधिया ग्वालियर में चल रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में जैन संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुनिश्री विजयेश सागर और विहर्ष सागर से आशीर्वाद लिया। इसी दौरान मुनि विजयेश सागर ने कहा कि यहां चर्चा होती है कि हो सकता है कुछ दिन बाद सिंधिया जी को आप मुख्यमंत्री के रूप में देखें। उनके यह बात बोलते ही वहां सिंधिया समर्थकों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए।

मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर प्रवास पर थे। यहां उन्होंने कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कुछ नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण भी किया। मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल रूप से प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान व अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल रहे। दोपहर में कार्यक्रम के बाद सिंधिया फूलबाग पर चल रहे पंचकल्याण गजरथ महोत्सव में भी पहुंचे।

आगे आप सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में देख सकते हैं

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आशीर्वाद देने के बाद विजयेश सागर महाराज ने कहा कि सिंधिया हमेशा विकास की बात करते हैं। सिंधिया ग्वालियर के विकास के साथ ही प्रदेश में नए आयामों को स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। युद्ध चाहे महाभारत का हो या राजनीति का हमेशा धर्म और सत्य की जीत होती है। सही समय पर सही निर्णय ही आपको सफल बनाते हैं। यह बात सुनते ही मंच की ओर सिंधिया ने मुनिश्री को नमस्कार किया। इसके बाद ही मुनिश्री ने कहा कि यहां सभी चर्चा करते हैं कि हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में देखें।

See also  CIMS में 19 PG कोर्स का नवीनीकरण, MD-MS की 91 सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

शहर में होने लगी चर्चा

पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में सिंधिया के आगामी समय में मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी के बाद शहर में चर्चा का माहौल गर्मा है। जैन समाज के कुछ लोगों ने कहा कि मुनिश्री विजयेश सागर और विहर्ष सागर का कहा कभी गलत नहीं होता। इसलिए उनकी कही ये बात भी आने वाले समय में सत्य साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *