छत्तीसगढ़

CG : बीएसपी ने वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल, को टाउनशिप के सेक्टर-6 क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक पर्यावरण प्रबंधन डी एल मोइत्रा, महाप्रबंधक पर्यावरण प्रबंधन उमा कटोच, महाप्रबंधक पर्यावरण प्रबंधन के प्रवीण, उप महाप्रबंधक टीएसडी  विष्णु पाठक, उप महाप्रबंधक टीएसडी डॉ एन के जैन, सहायक महाप्रबंधक पर्यावरण प्रबंधन  बी अनुराधा सहित पर्यावरण प्रबंधन और टाउनशिप विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने स्थापना काल से ही पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बीएसपी ने अपने संयंत्र परिसर, टाउनशिप और खदानों में 50 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं। इसके अतिरिक्त अपने सीएसआर पहल के तहत सड़क किनारे वृक्षारोपण प्रयासों में भी योगदान दिया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयासों के तहत फ्लू गैस कार्बन डाइऑक्साइड को पेट्रोलियम-ग्रेड इथेनॉल में परिवर्तित करने हेतु पायलट-स्केल प्लांट स्थापना के लिए एक फर्म के साथ समझौता किया है। यह अभिनव परियोजना कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और वर्ष 2070 तक नेट-जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की बीएसपी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इसके अतिरिक्त, बीएसपी ने 1 जनवरी 2024 से एमओईएफसीसी और यूनिडो के सहयोग से विषैले ट्रांसफॉर्मर ऑइल का पर्यावरण-अनुकूल तरीके से निपटान के लिए अत्याधुनिक प्लांट का परिचालन प्रारंभ किया है। यह संयंत्र पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तरह का पहला संयंत्र है और पूरे देश की जरूरतों को पूरा करेगा। यह सभी प्रयास पृथ्वी दिवस के अवसर पर, बीएसपी के सतत विकास और बेहतर कल को सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

kgnews

Recent Posts

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में…

21 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर…

31 minutes ago
नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये…

50 minutes ago
कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम…

1 hour ago
व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…

1 hour ago
सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर  शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…

1 hour ago