5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित: कक्षा पांचवी का 90.97 और आठवीं में 87.71 % पास, 24 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं-8वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इन दोनों परीक्षाओं में करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। 5वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 से 13 मार्च और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक आयोजित की गई थीं।

कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम 87.71% रहा है, वहीं कक्षा पांच का परीक्षा परिणाम 90.97% रहा। कक्षा पांच में 89.62% बालक और 92.41% बालिकाएं उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं, कक्षा आठ में बालकों का पास प्रतिशत 85.94% और बालिकाओं का 89.56% रहा।

मदरसों का परिणाम सरकारी और प्राइवेट स्कूल से पीछे
कक्षा पांच की बात करें तो सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 91.53% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.18% बच्चे ही पास हुए। मदरसे में 73.26% बच्चे ही पास हो सके। कक्षा आठ की बात करें तो सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 86.22% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.60% बच्चे पास हुए। मदरसों का पास प्रतिशत 67.40% ही रहा।

ग्रामीण स्कूलों का रिजल्ट बेहतर
ग्रामीण और शहरी स्कूलों की तुलना करें तो पांचवीं और आठवीं में ग्रामीण स्कूलों का प्रदर्शन शहरी स्कूलों से बेहतर रहा है। कक्षा पांचवीं में ग्रामीण स्कूलों में पास प्रतिशत 92.60% रहा, जबकि शहरी स्कूलों में 86.19% बच्चे ही पास हुए है। इसी तरह आठवीं कक्षा में ग्रामीण स्कूलों के 88.35 प्रतिशत बच्चे पास हो गए। वहीं, कक्षा आठवीं में शहरी स्कूलों में 86.04 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए।

8वीं बोर्ड परीक्षा में 11 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र अब मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.

इस साल मध्य प्रदेश 8वीं बोर्ड परीक्षा में 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे. बोर्ड रिजल्ट (MP Board Result) चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा. बोर्ड ने छात्रों की ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट जारी की है, जबकि ओरिजनल मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में…

29 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर…

39 minutes ago
नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये…

58 minutes ago
कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम…

1 hour ago
व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…

1 hour ago
सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर  शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…

1 hour ago