धमतरी : विशेष योग शिविर का आयोजन 30 दिसंबर को आयुर्वेद विभाग द्वारा

धमतरी :

जनसामान्य में योग के प्रति बढ़ती रूचि के मद्देनजर जिला आयुर्वेद कार्यालय के अधीन संचालित योगा वेलनेस सेंटर धमतरी द्वारा आगामी 30 दिसंबर को सुबह 6 से 7.30 बजे तक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय मैत्री विहार कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास आयोजित इस शिविर में योग के जरिए विभिन्न रोगों के उपचार, प्राणायाम और बंधमुद्रा की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.सी.पी.देवांगन ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर योग शिविर का लाभ उठाने की अपील लोगों से की है। बताया गया है कि शिविर के बाद योग प्रशिक्षण के लिए इच्छुक व्यक्तियों के लिए ईतवारी बाजार सामुदायिक भवन स्थित आयुष वेलनेस सेंटर में हर दिन निःशुल्क योग प्रशिक्षण के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।

See also  डॉ. वर्णिका शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश के स्कूलों एवं बालिका छात्रावासों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *