CG : शव दफनाने को लेकर गांव में तनाव, धर्मांतरण का मामला

बस्तर। बस्तर में धर्मांतरण का मामला एक बार फिर से गरमाने लगा है। ईसाई समुदाय के एक शख्स की मौत के बाद शव दफनाने गांव में विवाद हो गया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शव को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में ही रखा गया है। गांव वालों का कहना है कि, जब तक मृतक के परिजन मूल धर्म में नहीं लौटेंगे तब तक शव दफनाने गांव में जमीन नहीं दी जाएगी। दरअसल, यह मामला बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के छिंदबहार गांव का है। इस गांव के रहने वाले युवक ईश्वर की 2 दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ी थी। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिर परिजन शव लेकर गांव जा रहे थे। इसी बीच उन्हें खबर मिली की गांव में शव दफनाने नहीं दिया जाएगा। विवाद चल रहा है। जिसके बाद परिजन शव लेकर फिर से मेडिकल कॉलेज आ गए। जहां मर्च्युरी में शव रखा गया है। वहीं गांव में विवाद और तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। गांव में ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है। विवाद को शांत करवाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, गांव वालों की सिर्फ एक ही मांग है कि मृतक ईश्वर का परिवार पहले मुलधर्म में लौटे, फिर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

See also  CG : गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *