राजनांदगांव : फरार आरोपी की नदी में मिली लाश

राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर में कुछ माह पूर्व हुए एक हत्याकांड के आरोपी युवक की दंतेवाड़ा की शबरी नदी में डूबने से मौत हो गई। 25 अप्रैल को मृतक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में उतरा था। गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से करीब 5 किमी दूर ताल्लूरघाट में 40 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय तुलसीपुर के रहने वाले किशन साहू उर्फ झिल्ली दादा की 11 मार्च को जघन्य हत्या कर दी गई थी। इसमें अभिषेक उत्केल उर्फ मार्री नामक युवक भी वारदात में शामिल था। पुलिस ने उसे आरोपी बनाया था। घटना के बाद से अभिषेक फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस बीच दंतेवाड़ा की शबरी नदी में नहाने के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अभिषेक जिस क्षेत्र में नहाने गया था, वह घोर नक्सल प्रभावित है। पानी में डूबने की खबर मृतक के दोस्तों ने पुलिस को दी। कड़ी सुरक्षा के बीच जवानों ने शव खोजने के लिए अभियान चलाया। झिल्ली दादा की हत्या में कुल 3 आरोपी फरार हैं। जिसमें एक पुलिस आरक्षक का बेटा भी शामिल है।

See also  CG : छत्तीसगढ़: चार साल से खराब पंप, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण, सुधारने की शिकायतें बेअसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *