CG : सादे कपड़ों में पुलिस तैनात, बोलेरो की चेकिंग की

जशपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं व्हीव्हीआईपी/व्हीआईपी सुरक्षा/मूव्मेंट को देखते हुए जशपुर पुलिस द्वारा पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में रूके बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी के निर्देस में अनुविभागवार चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें संबंधित अनुविभाग के एसडीओपी भी सम्मिलित रहे। इस दौरान होटल, लाॅज, रैन बसेरा, बस स्टैंड की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थल भी चेक किए गए। पुलिस टीम के द्वारा जिले के सभी होटलों, ढाबा एवं बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

वहीं होटल, लाॅज संचालकों को उनके यहां ठहरने वाले लोगों से उनका आईडी प्राप्त कर उसका सही तरीके से जाॅंच करने के साथ, लोगों का आगमन का उद्देश्य के अलावा किस कार्य से आये हैं जानकारी लेने के बाद ही होटल में ठहरने के निर्देश दिए गए। साथ ही उनके होटल में कोई भी आए पूरी जानकारी लेकर एक प्रति सुरक्षित करने कहा गया। किसी भी प्रकार की संदेह/अवैध गतिविधि होती हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बस स्टेशन पर चेकिंग कर संदिग्ध सामान की तलाशी ली गई। चुनाव को लेकर बनाए गए अन्तर्राज्यीय नाका सहित सरहदी जिले के बार्डर पर स्थित नाकाबंदी पाईंट पर सभी वाहनों की सूक्ष्मता से जाॅंच की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवानों को संदिग्धों पर नजर रखने सादे कपड़ों में लगाया गया है ।

See also  हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *