पोस्ट ऑफिस के अनुविभागीय निरीक्षक को सीबीआई ने ₹10000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

जबलपुर
 पोस्ट ऑफिस सिहोरा में पदस्थ अनुविभागीय निरीक्षक को सीबीआई की टीम ने ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है| सीबीआई की कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है जानकारी के मुतबिक शिकायतकर्ता रोहित, सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर पदस्थ है, आरोपी रिंकू सिंह अनुविभागीय निरीक्षक पोस्ट ऑफिस सिहोरा के पद पर पदस्थ है।

 

आरोपी अनुविभागीय निरीक्षक रिंकू ने सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर रोहित का ट्रांसफर कराने के लिए 20000 रु की डिमांड की थी, रोहित ने इसकी शिकायत सीबीआई से की, इस पर आज सीबीआई की टीम ने 10000 रु की रिश्वत लेते हुए आरोपी अनुविभागीय निरीक्षक पोस्ट ऑफिस सिहोरा रिंकू सिह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, रोहित ने बताया कि रवि सेन जो की उसके समकक्ष पद पर ही है और दोनो म्यूचल ट्रांसफर चाह रहे है पर रिंकू सिंह इस ट्रांसफर के एवज में रोहित राजपूत से 20 हजार रु की माँग कर रहा था, आज रिश्वत की पहली किश्त के साथ cbi ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

See also  दतिया उपचुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक! आज CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल का मेगा रोड शो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *