छत्तीसगढ़

CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मधुमक्खियों ने मचाया उत्पात, बच्चे और महिलाएं घायल

महासमुंद। महासमुंद हाउसिंग बोर्ड ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में मधुमक्खियों के हमले से दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गये हैं। मधुमक्खियों ने 7 से 10 वर्ष के बच्चों तथा अनेक महिला पुरूषों को घायल कर दिया। मधुमक्खी के दंश से बच्चों को बुखार चढ़ गया। जिन्हें शासकीय तथा निजी अस्पतालों में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित ईडब्ल्यूस ब्लॉक क्रमांक 10 तथा 12 में मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना रखा है। दो दिन पूर्व ही किसी अज्ञात तत्वों ने ब्लॉक नंबर 10 के छत्ते को गिरा दिया। फलस्वरूप मधुमक्खियां पूरे कॉलोनी में फैल गई। इस दौरान कॉलोनी में खेल रहे 5-6 बच्चों को मधुमक्खियों ने निशाना बनाया तथा उन्हें घायल कर दिया।

मालूम हो कि शहर की के ऊंची इमारतों, नल टंकियों में वर्षों से मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा है। खासतौर पर बस स्टैंड स्थित नल टंकी, नयापारा की 2 पानी टंकी, पिटियाझर की पानी टंकी में वर्षों से मधुमक्खियां छत्ता बना रखी हैं। लेकिन पालिका पानी टंकियों से मधुमक्खियों को हटाने का कोई उपाय नहीं कर रही है। इसके अलावा अनेक शासकीय व निजी इमारतों पर भी मधुमक्खियों का डेरा है।

कल भी मधुमक्खियों ने बच्चों और अन्य लोगों के पीठ, पेट तथा हाथों में डंक मारा है। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर बाहर निकले पालकों ने बच्चों के शरीर में चुभे मधुमक्खियों के कांटे निकाले। यह घटना सुबह घटी ही थी कि शाम को मधुमक्खियों ने मंदिर जाने निकली कुछ महिलाओं के समूह पर भी हमला बोल दिया। जिससे महिलाएं भी घायल हुई हैं। निजी अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

9 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

9 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

10 hours ago