छत्तीसगढ़

CG : जंगल से कंकाल बरामद, मौके पर मिला हथियार

कोरबा। कोरबा वन मंडल​​​​​​ में नर कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम को निरीक्षण के दौरान एक कंकाल मिला। कंकाल में जंग लगा हुआ एक तीर भी था। आशंका जताई जा रही है कि तीर लगने से मौत हुई होगी। बताया जा रहा है कि कंकाल किसी इंसान का नहीं लंगूर का है, हालांकि कंकाल की फॉरेंसिक जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

जानकारी के मुताबिक वन विभाग की एक संस्था के सदस्य 2 दिन पहले सर्वे के लिए कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत बेल के पास स्थित पहाड़ियों में पहुंचे थे। सर्वे के दौरान टीम की नजर पहाड़ी की तलहटी में कंकाल पर पड़ी। करीब जाकर देखा तो कंकाल देखने से किसी इंसान का लग रहा था। कंकाल के बीच एक जंग लगी हुई हथियार भी थी। इसकी सूचना बालको पुलिस को दी गई।

घने जंगल के भीतर नर कंकाल मिलने की सूचना पर बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बेल के समीप दो पहाड़ियों को पार कर दुर्गम क्षेत्र में स्थित खेत नाला के समीप काफी मशक्कत के बाद पहुंची। पुलिस टीम के साथ वन अमला और सीन ऑफ क्राइम के वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर सत्यजीत कोसरिया और उनकी टीम भी मौजूद थी। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने कंकाल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि वह नर कंकाल नहीं है, बल्कि लंगूर का कंकाल हो सकता है। कंकाल के पास ही एक हथियार भी था जिसमें जंग लगा हुआ था। इससे आशंका लगाई जा रही है कि लंगूर की मौत तीर के लगने से हुई होगी।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

3 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

4 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

4 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

4 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

4 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

4 hours ago