रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के पूरे महीने मौसम में उतार चढ़ाव देखा गया। कभी बारिश तो कभी तेज धूप ने लोगों को काफी ज्यादा परेशान किया है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बारिश का सिस्टम बनने के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री नारायणपुर में रहा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री कि गिरावट आएगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी…
राजनांदगांव , महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…
तुमड़ीबोड | आयुर्वेद औषधालय मेढ़ा के आयुष चिकित्सक ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा…
राजनांदगांव , विश्व जनसंख्या दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य समिति की ओर से साहित्यिक गोष्ठी परिचर्चा…
सूरजपुर। जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन…