मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में बादाम और मौलके पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बादाम और मौलके पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री कमल पटेल और गौरा जन-उत्थान एवं कल्याण संस्था (अपना घर) की श्रीमती माधुरी मिश्रा, सुविभूति, प्रेम सोनी और श्रीमती पाठक ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था के कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।

पौधों का महत्व

बादाम पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक पनपता है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज होता है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल होते हैं। बादाम फायबर से परिपूर्ण होने से पाचन में सहायक होता है। बादाम का सेवन, उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोग में उपयोगी माना गया है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। मौलको संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

 

See also  MP Weather: 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन-देवास समेत कई इलाकों में बदलेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *