CM मोहन यादव बोले- PM मोदी तीसरी बार सरकार बनाकर सुशासन स्थापित करने जा रहे

भोपाल

 लोकसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश सहित अन्‍य राज्‍यों में जनसभाएं कर रहे हैं। पार्टी इसके जरिए यादव वोटबैंक को साधने के प्रयास कर रही है।

वहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री यादव का कहना है कि ‘मुझे खुशी है कि पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है और मैं (चुनाव प्रचार के लिए) कई जगहों पर जा रहा हूं। 'मोदीमय' माहौल हो चुका है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम हर कोई समान रूप से पीएम मोदी का समर्थन कर रहा है। मेरा मानना ​​है कि पीएम मोदी एक बार फिर तीसरी बार सरकार बनाकर सुशासन स्थापित करने जा रहे हैं।’

मप्र में कोई पार्टी नहीं टिक पा रही

वहीं मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटों के बारे में पूछे जाने पर सीएम यादव ने कहा कि ‘अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो हम कुछ नहीं कर सकते। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों गठबंधन में आए। कांग्रेस ने 29 में से 28 सीटें ले लीं और 1 सीट समाजवादी पार्टी को दे दी, लेकिन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने इससे इनकार कर दिया। फिर वे दूसरों को लाए, वे भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को तय करना है कि उनका उम्मीदवार कौन होगा। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या कोई अन्य पार्टी राज्य में टिक नहीं पा रही है।'

 

See also  शहडोल में सजेगा बास्केटबॉल का महाकुंभ, 10 टीमों के बीच महामुकाबला; 240 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *