2 साल बाद फिर निकलेगी इंदौर में गेर

इंदौर

मध्यप्रदेश में 2 साल बाद इस बार फिर होली पर रंग-गुलाल उड़ेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में महाशिवरात्रि का पर्व है। इसे खूब धूमधाम और उमंग के साथ मनाएं। होली और रंगपंचमी भी खूब खेलें, गेर निकालें और भरपूर आनंद लें। CM सांवेर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनकी इस घोषणा के साथ ही इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली ऐतिहासिक गेर को लेकर हलचल शुरू हो गई है। बता दें कि इंदौर में कोरोना के कारण दो साल से रंगपंचमी पर गेर नहीं निकल सकी थी।

गेर के मार्ग को लेकर चुनौती

सीएम शिवराज सिंह की घोषणा के बाद संभव है कि राज्य शासन जल्द ही रंगपंचमी की गेर को लेकर आदेश और गाइड लाइन जारी करेगा। लेकिन इंदौर में रंगपंचमी की गेर प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। दरअसल इसके रूट पर पेंच फंस गया है। क्योंकि पारंपरिक रूट के मुताबिक गेर राजबाड़ा से होकर निकलती है। यहां करीब 3 किलोमीटर के रूट पर आधा किलोमीटर का हिस्सा खुदा हुआ है। 22 मार्च को रंगपंचमी है, जिसमें अब केवल 23 दिन बचे हैं। ऐसे में 23 दिनों में मार्ग का काम पूरा करना चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए नगर निगम को दिन-रात काम करना होगा या अस्थाई सड़क तैयार करनी होगी। वैकल्पिक मार्ग संवेदनशील क्षेत्र में होने से वहां से निकालने का विचार नहीं है।

वैसे मुख्यमंत्री की घोषणा के एक हफ्ते पहले से ही कोरोना संक्रमितों की तेजी से कम हुई संख्या से रंगपंचमी की गेर निकालने को लेकर माहौल बनने लगा था। मामले में कलेक्टर मनीष सिंह भी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि कोरोना का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है और वैक्सीनेशन भी लगभग हो चुका है। ऐसे में अभी होली-रंगपंचमी पर प्रतिबंध का विचार नहीं है। मामले में राज्य शासन के जो भी निर्देश आएंगे उनका पालन किया जाएगा।

वैकल्पिक मार्ग संवेदनशील
9 दशकों से गेर का पारंपरिक रूट कैलाश मार्ग, दलिया पट्‌टी, टोरी कॉर्नर, एमजी रोड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा, इमाम बाड़ा, बड़ा सराफा, सांटा बाजार, सीतलामाता बाजार, हुकुमचंद मार्ग होते हुए मल्हारगंज तक रहता है। जबकि हिन्द रक्षक फाग यात्रा नृसिंह बाजार से शुरू होकर सीतलामाता बाजार होते हुए गेर में शामिल होती है। अभी टोरी कॉर्नर और खजूरी बाजार मार्ग के एक बड़े हिस्से का आधा किमी का मार्ग खुदा पड़ा है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में स्मृति टॉकीज वाला मार्ग और जवाहर मार्ग है, लेकिन इन दोनों मार्ग से जुड़े अधिकांश क्षेत्र संवेदनशील हैं, इसके चलते इस मार्ग से निकालने का विचार नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

33 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

33 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

भोपाल  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार…

43 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट, स्मृति चिन्हों का हुआ आदान-प्रदान

राष्ट्रपति मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट, स्मृति चिन्हों का हुआ आदान-प्रदान

भोपाल राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से जबलपुर सर्किट हाउस में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य…

58 minutes ago
भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति मुर्मु

भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति मुर्मु

भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं,…

1 hour ago
संस्कृति विभाग ने 14 स्थानों पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में संगीत संध्या

संस्कृति विभाग ने 14 स्थानों पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में संगीत संध्या

भोपाल  विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर पर समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों…

1 hour ago