CG : आईईडी ब्लास्ट में मजदूर घायल…

नारायणपुर जिले के आमदई माइंस में आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर मुनेश पटेल घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

घायल मजदूर मुनेश पटेल छोटेडोंगर राजपुर का निवासी है। मजदूर आमदई खदान आर पाइंट में खाना खाने के लिए जा रहा था तभी मजदूर मुनेश पटेल का पांव आईईडी की चपेट में आ गया।

घायल मजदूर को छोटेडोगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बता दें कि नक्सली शुरू से ही आमदई माइंस का विरोध करते आ रहे हैं और आए दिन आमदई माइंस के वाहनों में आगजनी, गोली बारी, आईईडी ब्लास्ट और हत्या कर दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं।

See also  रायपुर : विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *