छत्तीसगढ़

CG : क्रेटा कार की चेकिंग में मिला 18 लाख कैश, तीन लोग गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस एवं प्रशासन भी आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव में अघोषित रकम खर्च को करने, अवैधानिक रुप से परिवहन रोकने के लिए बेरियर पाइंट में मुस्तैदी से तैनात है। आलम यह है कि पुलिसिया सक्रियता से क्रेटा कार से 18 लाख 48 हजार परिवहन कर ले जाते रायगढ़ के तीन व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से रकम को जब्त कर सारंगढ़ साइबर पुलिस टीम ने एफएसटी को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया हैं।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की साइबर तथा थाना सरसींवा पुलिस टीम द्वारा जसप्रीत सिंह पिता स्वर्गीय सरबजीत सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी ढिमरापुर रायगढ़, अरविंद एक्वा पिता किस्फोकर एक्का उम्र 40 वर्ष निवासी रामभाठा संजय नगर, सत्येंद्र विश्वकर्मा उर्फ सिकंदर पिता रामपाल विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष दीनदयाल कॉलोनी रायगढ़ के कब्जे से क्रेटा कार क्रमांक सीजी 13 ए वाई 3754 से नगदी 1850000 जांच के दौरान बरामद किया है। जिसे आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए एफ एस टी टीम को सुपुर्द किया गया। बताया जा रहा है कि रात्रि 1 से दो बजे के आसपास पेट्रोलिंग में सरसींवा तथा साइबर पुलिस टीम गस्त रही थी। इस बीच साइबर टीम सारंगढ क्षेत्र के कनकबीरा रायपुर मार्ग में तैनात थी।

तभी रायपुर से आ रही क्रेटा कार में तीन लोग सवार थे। जिन्हें रुकवाया गया। जब पुलिस टीम जांच कार में सवार लोगो से पूछताछ की और जांच की तो क्रेटा कार के अंदर से सीट में थैली में छिपाकर ला रहे 18 लाख 50 हजार रुपए मिला। उक्त रकम के संबद्घ में पुलिस टीम ने पूछताछ की लेकिन कार में सवार तीनों व्यक्ति ने कोई संतोषजनक जवाब तथा रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाए । ऐसे में सारंगढ़ साइबर की टीम ने उक्त रकम को जब्त कर उच्चअधिकारियों को अवगत कराते हुए एफ एसटी टीम को सुपुर्द किया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र कृषकों से…

14 minutes ago
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

- चयन परीक्षा परिणाम के संबंध में दावा-आपत्ति 9 जुलाई कोराजनांदगांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति…

16 minutes ago
राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ शाखा राजनांदगांव की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी…

17 minutes ago
राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15…

19 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

21 minutes ago
राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…

23 minutes ago