रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्टूडेंट्स की समस्याएं सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर आज (1 मई) से 15 मई तक स्टूडेंट और परिजन दोनों बोर्ड परीक्षा और उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में बात कर सकेंगे।
दरअसल, माशिमं हर साल परीक्षा शुरू होने से पहले और रिजल्ट से पहले इसी तरह हेल्पलाइन नंबर जारी करता है। जिसमें विषय विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और दूसरे अधिकारी छात्रों की समस्या सुनते हैं और उन्हें मार्गदर्शन देते हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। रिजल्ट 10 मई तक जारी हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के टोल फ्री नंबर- 18002334363 पर 1 मई से 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट कॉल कर सकते हैं। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलिमानस टोल फ्री नंबर-14416 पर 24 घंटे, सातों दिन मुफ्त परामर्श लिया जा सकता है।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…