राजधानी भोपाल के नामी स्कूल की हॉस्टल में 8 साल की छात्रा से रेप, मासूम 15 दिन पहले ही घर से आई थी

भोपाल

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में दूसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची के साथ एक निजी बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को दाल-चावल में कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे वह बेसुध हो गई। होश आया तो एक व्यक्ति उसके साथ गलत काम कर रहा था, जबकि एक अन्य व्यक्ति पास में ही खड़ा था। घटना चार से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। बच्ची 15 दिन पहले ही हॉस्टल में आई थी। मंगलवार रात पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर की है। हॉस्टल वार्डन समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। इधर, स्कूल संचालिका ने सभी आरोप बेबुनियाद बताए हैं।

10 दिन पहले पढ़ने के लिए स्कूल में कराया था भर्ती

मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक, आठ वर्षीय बच्ची को उसकी मां ने करीब 10 दिन पहले पढ़ने के लिए स्कूल में भर्ती कराया था। स्कूल के छात्रावास में उसके रहने का इंतजाम किया गया था।

बच्‍ची को लेकर पुलिस थाने पहुंची मां

सोमवार रात बच्ची ने मां को घटना की जानकारी दी तो वह रात में ही बच्ची को लेकर थाने पहुंच गई और मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने तत्काल महिला उपनिरीक्षक के साथ बच्ची को अस्पताल भेजा, लेकिन बच्ची की मां ने रात में चिकित्सा परीक्षण कराने से मना कर दिया।

भोपाल के ज्ञानगंगा बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल का मामला

दरअसल, यह मामला भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के ज्ञानगंगा बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल का है। जहां दूसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची के साथ यह रेप किया गया है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि मासूम को पहले आरोपियों ने दाल-चावल में नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वह बेसुध हो गई उसके बाद यह गंदा काम किया। बच्ची ने बताया कि उसको जब होश आया तो एक युवक उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था, जबकि दूसरा उसके पास खड़ा था।

इसमें हॉस्टल वार्डन भी शामिल

बताया जा रहा है कि घटना 4 से 5 दिन पुरानी बताई जा रही है। लेकिन पुलिस के पास शिकायत एक दिन पहले पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई है। इसमें हॉस्टल वार्डन का भी शामिल होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

चिकित्सा परीक्षण में घटना की पुष्टि हुई

मंगलवार को चिकित्सा परीक्षण में घटना की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की पहचान के लिए बुधवार से स्कूल के संचालक समेत अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।

पीड़ित छात्रा की मां ने मंगलवार की देर रात मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है. यह घटना तीन से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने की बात की जा रही है और उसके बाद ही कार्रवाई करेगी. कहा ये भी जा रहा है कि छात्रा को दाल चावल के साथ नशीला पदार्थ भी खिलाया गया, जिससे छात्रा बेसुध हो गई.

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

34 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

36 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

51 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

54 minutes ago
शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

57 minutes ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

1 hour ago