छुरा। गरियाबंद जिला के वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में हरा सोना तोड़ाई प्रारंभ हो गया है। जिला मुख्यालय गरियाबंद अन्तर्गत छुरा विकास खण्ड के वन समिति खड़मा (मड़ेली) के सभी गांवों में 01मई से हरा सोना (तेंन्दूपत्ता) तोड़ाई कार्य प्रारंभ किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम दिवस खुशी व उमंग के साथ हरा सोना तेंन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य जोरों पर है।
कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए यह महिना बड़ा रोजगार देने वाला होता है।लहकती धूप में तेंदुपत्ता तोड़ कर मजदूर रोजगार पा रहे हैं। वन क्षेत्र के किनारे वनांचल में बसे गांव के मजदूरों को इस महीने का पूरे वर्ष भर का इंतजार रहता है। तेंदुपत्ता संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हैं।
तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य सुचारु रूप से प्रारंभ है । मड़ेली में 01 मई प्रथम दिवस को तिरसठ हजार गड्डी हरा सोना खरीदी गई। विभाग द्वारा फिलहाल जो भी सुविधाऐं हैं मुहैया कराई गई है। विभाग के अधिकारियों का भी डिप्टी लगाई गई है। जहां वन विभाग के अफसर एवं समिती प्रबंधक रामेश्वर दास मानिकपुरी तेंदुपत्ता जांच करते दिखे।
एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…
इंदौर इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 200 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश…
राजनांदगांव । प्रदेशः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने देश…
कांकेर । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र…
मोहला-मानपुर-अंबागढ़. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हिट एंड रन की बेहद हैरान कर देने वाली…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने, प्रधानमंत्री आवास…