जबलपुर निगम के कर्मचारी चार मार्च को हड़ताल पर

जबलपुर
चार मार्च शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन जनता से जुड़े कोई काम नहीं होंगे। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेंद्र दुबे ने जारी बयान में बताया कि नगर निगम कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर संघ के आव्हान पर कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। जिसका निगम प्रशासन को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। संघ के राम दुबे, मुन्ना यादव, अटल उपाध्याय, संजय यादव, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पांडेय, ब्रजेश मिश्रा, विनोद पोद्दार, नितिन अग्रवाल, मनोज सेन, धीरेंद्र सोनी आदि ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है

  • ये हैं मांगें:
  • – विनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण किया जाए।
  • – क्रमोन्नत, समयमान वेतनमान दिया जाए।
  • – संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
  • – कार्यालय का समय निर्धारित किया जाए। अवकाश के दिन कर्मचारी को कार्य पर न बुलाया जाए।
  • – सीधी भर्ती के स्थान पर विभागीय पदोन्नति समिति के द्वारा पदोन्नतियों से पदों की पूर्ति की जाए।
See also  दशहरा-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, भोपाल होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; IRCTC ने जारी की एडवाइजरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *