12 दिवसीय नर्मदा पुष्कर महोत्सव ओंकारेश्वर में शुरु, दक्षिण भारत से आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

खंडवा
 तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में बारह दिनों तक नर्मदा पुष्कर महोत्सव का उल्लास रहेगा। इसके लिए दक्षिण भारत से सात से आठ लाख श्रद्धालु ओंकारेश्वर आकर नर्मदा स्नान, तर्पण और पूजन करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। भीड़ बढ़ने पर नगर में छोटे वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

ये है मान्यता

ओंकारेश्वर के अचंल दुबे ने बताया कि बारह साल में आने वाले कुंभ की तरह दक्षिण भारत के प्रांतों में पुष्कर महोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि सभी नदियां भगवान ब्रह्मा की रचना है। पुराण और उपनिषद नदियों को पवित्र मानते हैं और वह पूजनीय भी है। कुछ प्रसिद्ध नदियों को पुष्कर का दर्जा दिया गया है। बृहस्पति के नए घर में स्थानांतरित होने के बाद 12 दिनों के लिए पुष्कर भगवान जो भगवान ब्रह्मा के कमंडल में रहते हैं। वह इन पवित्र नदियों में मौजूद रहेंगे। और हमें आशीर्वाद देते हैं।

ऐसा माना जाता है उस पवित्र समय के दौरान सभी देवता ऋषि मुनि और यहां तक की त्रिमूर्ति भी इन नदियों का भ्रमण करते हैं और पवित्र स्नान का आनंद लेते हैं। इसलिए पुष्कर त्योहारों के दौरान इन नदियों में यदि कोई स्नान करता है और उन नदियों के तट पर अपने पितरों के निमित्त तर्पण करता है तो वह अत्यधिक पवित्र माना जाता है।
प्रणिता नदी में पुष्कर मनाया जाता है

श्री स्कंद पुराण और नारद पुराण के अनुसार जब बृहस्पति मेष राशि में होते हैं तो गंगा वृषभ राशि में नर्मदा मिथुन में, सरस्वती कर्क में, यमुना सिंह में, गोदावरी कन्या में, कृष्णा नदी तुला में, कावेरी वृश्चिक में, तमरावेणी मकर में ,तुंगभद्र कुंभ में,सिंधु तथा मीन राशि में जब गुरु होते हैं तो प्रणिता नदी में पुष्कर मनाया जाता है। इस वर्ष भगवान भवन भास्कर एक मई को वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। अतः इस वर्ष पूर्ण सलिल मां नर्मदा में पुष्कर रहेगा। इसी के अंतर्गत चतुर्थ ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर के चरण कमल में स्थित पुण्य से लीला मां नर्मदा के तट पर महालक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई तमिलनाडु द्वारा पुष्कर महोत्सव मनाया जा रहा है।

ओंकारेश्वर में नर्मदा पुष्कर महोत्सव में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दक्षिण भारत के विभिन्न प्रांतों से आने की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई है। इसे देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। यह आयोजन प्रत्येक 12 वर्ष में यहां मनाया जाता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का संबल

बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का संबल

बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का…

32 minutes ago
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को छूट

16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को छूट

16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को…

36 minutes ago
सरगुजा के सुशासन तिहार शिविर में 1210 आवेदन पहुंचे, 50 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सरगुजा के सुशासन तिहार शिविर में 1210 आवेदन पहुंचे, 50 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत सरगुजा…

50 minutes ago
शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई मिसाल, दो मंत्रियों संग कार पूलिंग कर पहुंचे कैबिनेट बैठक में

शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई मिसाल, दो मंत्रियों संग कार पूलिंग कर पहुंचे कैबिनेट बैठक में

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जब-तब अपने अलग अंदाज और बातचीत को लेकर सुर्खियों…

56 minutes ago
मध्यप्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू, 3 से 8 जून तक होंगे आवेदन

मध्यप्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू, 3 से 8 जून तक होंगे आवेदन

मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक e-HRMS पोर्टल…

1 hour ago
पिच्चेकट्टा जलाशय के कार्यों के लिए 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

पिच्चेकट्टा जलाशय के कार्यों के लिए 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-भानुप्रतापपुर के पिच्चेकट्टा जलाशय के…

1 hour ago