मुरैना
मुरैना रोड शो करने पहुंचे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के उस बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की, जिसमें जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के लिए आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। पत्रकाराें से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा, कि कांग्रेस के नेता जिस ढंग से महिला, बहनों के लिए बात करते हैं, उनके लिए डूब मरने की बात है। कहां गईं प्रियंका गांधी जो कहती हैं, कि महिला हूं लड़ सकती हूं। अब लड़ें अपने प्रदेश अध्यक्ष से, जो इमरती देवी के लिए कितना गंदा बोलकर गए हैं, यह बोलने में मुझे तो शर्म आती है।
महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र है, इनके बड़े नेता कमल नाथ तो महिलाओं को आइटम बताते थे। दिग्विजय सिंह की भाषा में महिलाएं टंच माल थी। यह कांग्रेस के नेताओं की भाषा है, जैसी द्ष्टि वैसी श्रृष्टि..। उम्मीद करता हूं, कि जीतू पटवारी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, कांग्रेस को भी कड़ी कार्रवाई करना चाहिए, जो दिखे कि यह माता-बहनों की इज्जत करना जानते हैं।
कांग्रेस की मानसिक स्थिति ठीक नहीं : रीति पाठक
मुरैना में सीधी विधायक रीति पाठक ने भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर बयानी हमला करते हुए कहा, कि पूर्व मंत्री इमरती देवी के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जो बोला है, वह तो मैं दोहरा भी नहीं सकती। कांग्रेस की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी संस्कृति और सभ्यता महिलाओं को गंदी नजर से देखने की, महिलाओं के लिए गंदे शब्दों का उपयोग करने की लगातार रही है। जीतू पटवारी किस तरह की चासनी की बात कर रहे हैं, मैं जीतू पटवारी से पूछना चाहती हूं कि वह अपनी मां या बहन से पूछें की चासनी खत्म हो गई या क्या।
मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…
एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…
सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…
रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…
रायपुर। ललित जैसिंघ सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी बनाए गए है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी…