कोरबा. छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आने से पहले ही 12वीं के छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. छात्र ने जहर सेवन कर अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. यह मामला करतला थाना क्षेत्र के फतेगंज का है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही. मृतक का नाम ओमप्रकाश राठिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, वह बायो विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था. पेपर होने के बाद से वह परेशान था. रिजल्ट नजदीक आते ही उसने यह कदम उठाया.
2 विषयों के पेपर नहीं बनने पर टेंशन में था छात्र
पिता कमल राठिया ने बताया कि बचपन से ही पढ़ने लिखने में ओम प्रकाश होशियार था. 10वीं में भी वह अच्छा अंक हासिल कर बायो विषय लिया था. पेपर के बाद से वह परेशान था. अक्सर कहता था कि 2 विषय का पेपर ठीक से नहीं बन पाया है. उसे समझाया भी था. एक वर्ष और पढ़ाई कर अच्छे अंक ले आना.
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…