छत्तीसगढ़

CG : PAT और बीएससी नर्सिंग की परीक्षा तारीखों में बदलाव, 9 जून से आयोजित होंगी परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने राज्य में लोकसभा चुनाव के चलते प्रवेश तथा पात्रता परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर दिया है। अब केन्द्र स्तरीय परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए PAT तथा बीएससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing) की परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। बता दें, पीएटी (PAT) की प्रवेश परीक्षा 9 जून को ली जाएगी। वहीं बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस तरह से अब 9 जून से शुरु होकर परीक्षाएं 14 जुलाई तक चलेगी, जबकि पहले यह परीक्षाएं 7 जुलाई को ही समाप्त होने वाली थी। PAT और PVPT की परीक्षाएं इस दिन जानकारी के अनुसार, संशोधित तिथि के अनुसार पीएटी (PAT), पीव्हीपीटी (PVPT), बीएससी कृषि, बीएससी उद्यानिकी, पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा की परीक्षाएं मॉर्निंग शिफ्ट में 9 जून को ली जाएगी।  वहीं प्री बीए बीएड, बीएससी बीएड की परीक्षाएं 9 जून को, पीईटी, प्री एमसीए और पीपीएचटी की परीक्षाएं 13 जून को ली जाएगी। PPT और TET की परीक्षाएं इस दिन पीपीटी (PPT) तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी (TET) 23 जून को आयोजित की जाएगी। प्री बीएड और प्री डीएलएड की परीक्षाएं 30 जून को, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग तथा एमएससी नर्सिंग की परीक्षाएं 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि, व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में ट्विनसिटी के छात्र- छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। गत वर्षों में भी आरक्षण संबंधित विवाद के कारण परीक्षाएं जुलाई तक आयोजित की गई थी। इस बार 14 जुलाई तक परीक्षाएं आयोजित किए जाने से छात्र छात्राओं की चिंता बढ़ गई है।

kgnews

Recent Posts

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…

28 minutes ago
विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…

33 minutes ago
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…

57 minutes ago
CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…

1 hour ago
दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

2 hours ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

3 hours ago