NCERT की नकली किताबें बेचने वालों पर जबलपुर में एक्शन, 2 बुक सेलर्स के खिलाफ FIR दर्ज

 जबलपुर
 मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में दो पुस्तक विक्रेताओं (Book Sellers) के खिलाफ नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन (NCERT) की नकली बुक बेचने पर एफआईआर दर्ज की गई है. दिल्ली से आये एनसीईआरटी के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार (3 मई) को शहर के दो बुक स्टोर पर छापामार कार्रवाई की. इस दौरान दोनों बुक स्टोर से एक हजार से अधिक नकली किताबें बरामद की गई.

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच के बाद दोनों बुक-सेलर्स के खिलाफ लार्डगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली से आए एनसीईआरटी के सदस्यों ने पहले तो अभिभावक बनकर किताबें खरीदीं और जब उन्होंने देखा कि किताबें नकली हैं, तो इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक से साझा की गई. पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह से भूपेन्द्र सिंह ने शिकायत की कि वह एनसीईआरटी नई दिल्ली में बिजनेस मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं.

एनसीईआरटी की नकली पुस्तकें जबलपुर शहर में बेचे जाने संबंधी सूचना एनसीईआरटी मुख्यालय नई दिल्ली में मिली थी. इसके बाद सक्षम अधिकारी के रूप में उनके साथ सहायक उत्पादन अधिकारी दीपक जायसवाल को सत्यापन और सूचना सही पाए जाने पर संबंधित थाने में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने हेतु अधिकृत किया गया है. एनसीईआरटी के अधिकारी भूपेंद्र सिंह और उनकी टीम ने 2 मई की शाम नया बाजार स्थित सेंट्रल बुक डिपो और विनय पुस्तक सदन 157 नया बाजार से कक्षा 9वीं की कुछ एनसीईआरटी की किताबें खरीदीं.

एक हजार नकली किताबें जब्त
इसके बाद जांच करने पर ये किताबें नकली पाई गई. दोनों दुकान के संचालकों द्वारा सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाते हुए विद्यार्थियों को नकली किताबें बेचकर धोखाधड़ी की जा रही थी. पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा शिकायत पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने का आदेश दिया गया. इस पर थाना प्रभारी लार्डगंज हरिकिशन ने अपनी टीम और एनसीईआरटी के अधिकारियों के साथ नया बाजार स्थित सेंट्रल बुक डिपो और विनय पुस्तक सदन में दबिश दी. दोनों दुकानों से लगभग एक हजार नकली एनसीईआरटी की किताबें जब्त की गईं.

सेंट्रल बुक डिपो के संचालक तनिष्क चौरसिया और विनय पुस्तक सदन के संचालक मनोज गुप्ता के खिलाफ एनसीईआरटी की नकली किताबें बेचकर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने पर एफआईआर दर्ज की गई. दोनों पर लाभ अर्जित करने और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी करना पाए जाने पर धारा 63, 65 कॉपीराइट एक्ट और धारा 420 के संबंध में पूछताछ की जा रही है

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

5 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

5 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

5 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

5 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

6 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

6 hours ago