छत्तीसगढ़

CG : फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

बोड़ला। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में स्थित रोहित चंद्रवंशी के फर्नीचर दुकान में बीती रात आग लग गई। बीच बस्ती में आधी रात आग लग जाने से हडक़म्प मच गया। लोग घर से बाल्टी और अन्य सामान लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, नहीं तो पूरे बस्ती में आग फैलने का खतरा मंडरा रहा था रात करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि नगर पंचायत की दमकल गाड़ी को बुलाया गया, लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। जिससे दुकान में रखे लकड़ी के सारे सामान जलकर खाक हो गए। दुकान मालिक लाखों रुपए का नुकसान हुआ। उसने घटना की सूचना नगर पंचायत पुलिस थाना व राजस्व विभाग को दी है। रोहित चंद्रवंशी ने राजस्व विभाग को दिये आवेदन में बताया कि शादी का सीजन है फर्नीचर आदि का काम जोरों से चल रहा था।

उसके दुकान में भी दीवान सोफा व अन्य फर्नीचर के सामान रखे हुए थे, जिसे वह शादी के ऑर्डर के लिए तैयार किया हुआ था। दुकान में रखे फर्नीचर के अलावा ब्लेंडर कटर ड्रिल मशीन सहित लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीडि़त ने 1,80,000 रुपए के नुकसान का अनुमान लगाकर संबंधित विभाग को आवेदन दिया है। नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड आग लगने के बाद भी नहीं पहुंच पाई। आग लगने के बाद लोगों ने नगर पंचायत में फायर ब्रिगेड के लिए संपर्क किया, लेकिन दमकल गाड़ी में हेडलाइट नहीं होने की जानकारी मिली। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत की दमकल गाड़ी में महीनों से हेडलाइट खराब है, जिसके कारण रात में उसका उपयोग नहीं किया जा सकता है। गनीमत है कि लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया, नहीं तो यह आग बस्ती को भी चपेट में ले सकती थी।

kgnews

Recent Posts

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

8 minutes ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

14 minutes ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

21 minutes ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

29 minutes ago
CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…

31 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…

34 minutes ago