योगी आदित्यनाथ ने सिंधिया के पक्ष में की चुनावी सभा, बोले – औरंगजेब की तरह जजिया कर लगाना चाहती है कांग्रेस

 अशोकनगर
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के सिलसिले में शनिवार को अशोकनगर पहुंचे। वह यहां गुना सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के मंच पर योगी आदित्यनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद हैं।

सुभाष गंज में आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने जनता से ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए समर्थन मांगा और कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और उनके नेतृत्व में अयोध्या में रामलला फिर से प्रतिष्ठित हुए और 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। कल फिर प्रधानमंत्री मोदी रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं।

 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के इतिहास को लेकर गुना का हर व्यक्ति भी गौरवान्वित होगा। राम जन्मभूमि आंदोलन को भाजपा और अन्य संगठन सभी मिलकर सहयोग करें, तब एक स्वर था जो मुखर रूप से कह रहा था कि इसका नेतृत्व हमें लेना चाहिए, क्योंकि यह हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, यह स्वर था राजमाता विजयाराजे सिंधिया का।

योगी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि हम विरासत टैक्स लगाएंगे यानी आप पर जजिया कर लगाया जाएगा जो औरंगजेब के जमाने में लगाया जाता था। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में आपके पूर्वजों के द्वारा जो संपत्ति अर्जित की गई है, उसे उसे लेना चाह रहे हैं। कांग्रेस के लोग औरंगजेब के जजिया कर को जबरन लागू करना चाहते हैं। क्या आप इसको स्वीकार करेंगे। क्या कोई भारतीय स्वीकार नहीं करेगा और दूसरा इनके द्वारा क्या किया जा रहा है। ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाने का प्रयास होगा। अनुसूचित जाति के भी आरक्षण में से लगाने का प्रयास होगा।

 कांग्रेस ने अपने में मेनिफेस्टो में इस बात का उल्लेख कर दिया है और कांग्रेस की कर्नाटक की सरकार और इससे पहले आंध्र प्रदेश की सरकार ने वहां पर ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व की अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो अल्पसंख्यकों की रुचि के अनुसार खान-पान की स्वतंत्रता देंगे। लेकिन बहुसंख्यक समाज समाज इससे परहेज करता है, पूरी तरह नापसंद करता है। वह मांस नहीं खाता है। इसका विरोध करता है। गोहत्या का विरोध करता है। जिस कांग्रेस ने देश की आजादी में योगदान दिया था, वो आज पदभ्रष्ट हो चुकी है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश के अंदर जो आवाज है। दो ही स्वर गूंज रहे हैं। एकसुर में यही नारा चहुंओर गूंज रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। जब लोगों से पूछा जाता है कि मोदी सरकार क्यों चाहिए तो उनका कहना होता है कि इससे विकास के साथ-साथ बाकी सब भी होगा। उत्तर-दक्षिण-पूरब-पश्चिम सभी जगह लोग एक ही बात कह रहे हैं कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। ये है कृतज्ञता का भाव। यह संकल्प जो देश के अंदर दिख रहा है, वह अभूतपूर्व है। आज का भारत एक नया भारत है, जिसका दुनियाभर में सम्मान भी है। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित भी हुई हैं।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ विमान से भोपाल पहुंचे, जहां स्टेट हैंगर पर मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रभारी महेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। कुछ देर रुकने के बाद वह वीडी शर्मा के साथ अशोकनगर रवाना हो गए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म, खुदकुशी के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म, खुदकुशी के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव , सोमनी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और उसे आत्महत्या के…

13 minutes ago
CG : रायपुर : 84 लाख की ठगी, लालच में फंसा कारोबारी :

CG : रायपुर : 84 लाख की ठगी, लालच में फंसा कारोबारी :

रायपुर। शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने के लालच में कारोबारी…

14 minutes ago
CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार 4 जून की…

25 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| शहर के गौरव पथ चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली में बड़ा गड्ढा…

27 minutes ago
खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह

खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान-केंद्रित नीतियों और सुशासन के परिणामस्वरूप प्रदेश में…

31 minutes ago
राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव , ठाकुरटोला टोल प्लाजा में सीजी-08 की लोकल गाड़ियों को राहत दी जा रही…

31 minutes ago