छत्तीसगढ़

CG : लू से बचने लोगों को हाइड्रेटेड रहने की सलाह

रायपुर। प्रदेश भर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं।जहां बादल और बारिश के बाद अब एक बार फिर शहर का पारा चढ़ने लगा है। वहीं बीते दिनों शनिवार को प्रदेश भर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

ता दें कि छत्तीसगढ़ में अब गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान तिल्दा में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसे देखते हुए प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

खासतौर पर मध्य छत्तीसगढ़ में लू जैसी स्थिति रहेगी। रायपुर का तापमान 42.5 बिलासपुर का तापमान 42.4 राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 7 मई को भी लू जैसी स्थिति ही रहेगी। देर शाम तक बारिश हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत हैं कि वे खुद को हाइड्रेटेट रखें और बेवजह से बाहर न जाएं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

12 minutes ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

20 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव । नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…

21 minutes ago
बरसों का सपना हुआ साकार, अब भविष्य को लेकर नहीं कोई चिंता; जीवन में आई नई उम्मीद

बरसों का सपना हुआ साकार, अब भविष्य को लेकर नहीं कोई चिंता; जीवन में आई नई उम्मीद

बरसों का सपना हुआ पूरा अब मन में भविष्य की चिंता नहीं, आशा, संतोष और…

22 minutes ago
राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 8 जून को प्लेसमेंट कैम्प

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में 8 जून को प्लेसमेंट कैम्प

राजनांदगांव । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…

22 minutes ago