9 संचार प्रतिनिधियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

बड़वानी.
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राहुल फटिंग के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन के दौरान जिले के 9 संचार प्रतिनिधियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया।  लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत जिले की सेंधवा, राजपुर एवं बड़वानी विधानसभा में बनाएं गए सुविधा केंद्र पर पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सहमति देने वाले 9 संचार प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोहन कनाश से प्राप्त जानकारी अनुसार संचार प्रतिनिधि मतदान दिवस के दिन कवरेज के कार्य के व्यस्त रहने के कारण कभी- कभी मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान नहीं कर पाते है। इसलिए भारत निर्वाचन आयोग ने संचार प्रतिनिधियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए आयोग द्वारा मतदान दिवस के दिन कवरेज कार्य करने हेतु संचार प्रतिनिधियों के परिचय पत्र बनाए गए है उन संचार प्रतिनिधियों से फॉर्म 12 डी भरवाए गए थे।  उन्होंने बताया की विधानसभा सेंधवा में 4, विधानसभा राजपुर में 3 तथा विधानसभा बड़वानी में 2 संचार प्रतिनिधि ने पोस्टल  बैलेट के माध्यम से संबंधित विधानसभा मुख्यालय पर बनाए गए सुविधा केंद्र पर जाकर मतदान किया है।

संचार प्रतिनिधियों ने आयोग को दिया धन्यवाद
जिले के 9 संचार प्रतिनिधियों ने आयोग द्वारा संचार प्रतिनिधियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से दी गई मतदान करने की सुविधा देने के लिए आयोग की इस नवीन पहल की सराहना करते हुए निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया है। संचार प्रतिनिधियों ने कहा कि आयोग ने  मतदान दिवस के दिन उनकी व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए उनकी सेवाओं को आवश्यक सेवाओं में शामिल करते हुए पोस्टल बैलेट की जो सुविधा दी है वह सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से 13 मई को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील भी की।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

4 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

4 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

4 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

4 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

4 hours ago