जिला न्यायालय अनूपपुर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

अनूपपुर.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन जिला न्यायालय परिसर अनूपपुर में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा में पुष्प अर्पण व समक्ष मे दीप प्रज्जवलन के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविन्दर सिंह द्वारा किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, डिफेंस काउंसिल, न्यायालयीन स्टाफ, चिकित्सालय स्टॉफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

जिला चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविन्दर सिंह एवं एस.डी.ओ.पी. श्री सुमित केरकेट्टा के द्वारा रक्तदान कर शिविर का प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात न्यायाधीशगणों, अधिवक्तागणों, पुलिस बल, प्राध्यापकों, न्यायालीन कर्मचारियों के साथ ही अन्य नागरिकों ने भी अपना रक्त देकर इस शिविर को सफल बनाया। शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविन्दर सिंह ने कहा कि रक्तदान से किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं होती है। शिविर में डॉ श्री एस.सी. राय ने बताया कि हर तीन माह में रक्तदान किया जा सकता है। रक्त देने से हमारे स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होती है। इस अवसर पर रक्त दान करने वाले व्यक्तियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविन्दर सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और आग्रह किया गया कि ऐसे ही हम सबको रक्तदान करतेे रहना होगा, ताकि जरूरतमंद को आवश्यकता होने पर रक्त उपलब्ध हो सके।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

5 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

5 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

5 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

6 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

6 hours ago