राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत क्रिटिकल होने की सूचना मिलने के बाद सिंधिया चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली रवाना

भोपाल

एम्स दिल्ली में भर्ती राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत क्रिटिकल होने की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महानआर्यमन सिंधिया चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया व उनका पूरा परिवार चुनावी कैंपेन में पिछले एक महीने से गुना- अशोकनगर व शिवपुरी में थे।

इसी बीच लगातार केंद्रीय मंत्री की माता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में उतार चढ़ाव की सूचना आ रही थी। परसो रात में एक बड़ी सर्जरी हुई थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया 1 मई को दिल्ली रवाना हो गई थीं।
 
आज डाक्टर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को माता जी की स्थिति क्रिटिकल होने की सूचना दी। इस स्थिति को देखकर वे सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मूंगावली की सभा कर, भोपाल से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वहीं उनके बेटे महानआर्यमन सिंधिया आज के सारे कार्यक्रम रद्द कर गुना से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। आज शाम तक सभी पारिवारिक सदस्यों की दिल्ली पहुंचने की कोशिश है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

17 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

22 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

24 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

25 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

30 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

31 minutes ago