वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश चौकसे का 83 साल की उम्र में निधन

इंदौर

वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने बुधवार को 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे पिछले काफी वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें सिनेमा का एनसाइक्लोपीडिया माना जाता था।  उन्होंने उपन्यास 'दराबा', 'महात्मा गांधी और सिनेमा' और 'ताज बेकरारी का बयान' भी लिखे। 'उमाशंकर की कहानी', 'मनुष्य का मस्तिष्क और उसकी अनुकृति कैमरा' और 'कुरुक्षेत्र की कराह' उनकी कहानियां हैं।

See also  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से अधिकारी तक, सेवा संबंधी समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *