राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी कालवा राधा राव को राज्य सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ी अवॉर्ड से सम्मानित किया है। वे छत्तीसगढ़ की पहली महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी भी बनीं, जिन्होंने फीफा डब्ल्यू ए बी सी लेवल वन का कोर्स भी किया है।
कालवा राधा राव छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने इस खेल में एनआईएस बेंगलुरू से डिप्लोमा कोर्स ए ग्रेड से पूरा किया है। वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षक भी हैं। अब कालवा राधा राव के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। उन्हें बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जूनियर भारतीय बास्केटबॉल टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया है।
वे इंदौर में 8 से 14 मई तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम की चयनकर्ता होंगी। इतनी उपलब्धि प्राप्त करने वाली वे प्रदेश की एकमात्र महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। कालवा राधा राव खुद बास्केटबॉल की उत्कृष्ट खिलाड़ी रही हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…