महासमुंद। तेंदूकोना थाना क्षेत्रांतर्गत एक ग्रामीण युवक युवती को घुमाने और शादी का झांसा देकर रेप और अश्लील वीडियो फैलाने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नयापारा पिथौरा निवासी गुलाब ध्रुव द्वारा प्रार्थी की बहन को शादी का झांसा देकर करीब 5 माह पूर्व उरीं डोंगरी जाने वाले रोड के जंगल में शारीरिक संबंध बनाया। इसके अलावा हर दस-पन्द्रह दिन में अलग-अलग स्थानों में अपनी स्कूटी में बैठाकर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया एवं धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376-2, एन 67, 67बी, 67 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मारपीट का मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरनादादर स्थित प्रार्थी के घर के सामने आरोपी एक राय होकर गाली- गलौज की। पश्चात प्रार्थी से हाथ-मुक्का व डंडे से मारपीट की। पुलिस ने बताया कि घटना संबंधी रिपोर्ट जुगुल टंडन (62 वर्ष) ग्राम हरनादादर ने बागबाहरा थाने में दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सुमीत गिलहरे, कोमल व ईश्री के खिलाफ भादवि की धारा 294,323,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…