भोजशाला में ASI के सर्वे के दौरान उत्तर दिशा में पाषाण अवशेष मिले साथ ही एक नई संरचना भी दिखी

धार
 भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) सर्वे के 52वें दिन सर्वे के दौरान भोजशाला की उत्तर दिशा में कुछ पाषाण अवशेष मिले, साथ ही एक नई संरचना भी दिखने लगी है।

हालांकि, पाषाण अवशेष और नई संरचना के बारे में अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। रविवार को भोजशाला के पीछे की ओर भी मिट्टी हटाई गई है, वहां पर जल जमाव रोकने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। पीछे के भाग में खेत में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और नपती का कार्य किया गया।

भोजशाला के भीतर खोदाई में दीवारें दिखीं

हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि भोजशाला के भीतर खोदाई में जहां दीवारें दिखाई दे रही हैं, वहां सर्वे कार्य धीरे-धीरे व्यापक हो रहा है। यज्ञ कुंड के नजदीक ट्रेंच में खोदाई और अधिक गहराई तक की गई है। यहीं पर दीवारनुमा संरचना मिली है।

तलघर होने की संभावना को देखते हुए तेजी से काम

तलघर होने की संभावना को देखते हुए तेजी से काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जो अवशेष मिल रहे हैं, उन्हें लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम ने क्लीनिंग, ब्रशिंग और पैकिंग का काम किया है। माना जा रहा है कि इन अवशेषों को व्यवस्थित रूप से जांच के लिए भेजा जाएगा।

तलघर की संभावना को देखते हुए काम में आई तेजी

हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि भोजशाला के भीतर खुदाई में जहां दीवारें दिखाई दे रही हैं, वहां सर्वे कार्य धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यज्ञ कुंड के नजदीक ट्रेंच में खुदाई और अधिक गहराई तक की गई है। यहीं पर दीवारनुमा संरचना मिली है। यहां पर तलघर होने की संभावना को देखते हुए तेजी से काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जो अवशेष मिल रहे हैं, उन्हें लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम ने क्लीनिंग, ब्रशिंग और पैकिंग का काम किया है। माना जा रहा है कि इन अवशेषों को व्यवस्थित रूप से जांच के लिए भेजा जाएगा।

आज सोमवार को वोटिंग के बाद भी जारी रहेगा सर्वे

धार-महू संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई को मतदान है। इस दिन भी भोजशाला में एएसआइ द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। अलबत्ता, श्रमिकों के लिए स्थानीय मतदाता होने के कारण अवकाश रहेगा। केवल विशेषज्ञ अपने स्तर का कार्य करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

8 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

9 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

9 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

9 hours ago