प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आठ सीटों पर 71.72 प्रतिशत मतदान

भोपाल.
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में सबसे ज्यादा 71.72 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। यह वर्ष 2019 के 75.65 प्रतिशत मतदान की तुलना में 3.93 प्रतिशत कम है। इस चरण में मालवा-निमाड़ अंचल की आठ लोकसभा सीटें शामिल थीं। देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खंडवा और खरगोन लोकसभा सीटों पर सोमवार को हुई वोटिंग के साथ प्रदेश की सभी 29 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई।

वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 29 में से 28 सीटें जीती थीं। मालवा-निमाड़ अंचल की सभी आठ सीटों पर भाजपा ही विजयी रही थी। इस चुनाव के पहले चरण में 67.76, दूसरे में 58.59 और तीसरे चरण में 66.74 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था। वर्ष 2019 में प्रदेश में 71.16 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था। प्रदेश में वर्ष 2019 की तुलना में कम मतदान हुआ है।

आंधी-वर्षा ने भी प्रभावित किया मतदान

आठों सीटों पर सुबह से मतदान अच्छी गति पकड़ा था लेकिन बुरहानपुर, बड़वानी, धार, शाजापुर, सैलाना आदि क्षेत्रों में आंधी-वर्षा के कारण भी मतदान प्रभावित हुआ। कुछ जगह टेंट उखड़ गए तो बिजली भी गुल हो गई। इससे कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित हुआ। हालांकि, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर रखी गई थी, जिससे मतदान फिर प्रारंभ हो गया।

मतदान की स्थिति
लोकसभा सीट — 2019 – 2024
देवास — 79.46 — 74.86
उज्जैन — 75.40 — 73.03
मंदसौर — 77.84 — 74.50
रतलाम — 75.66 – 72.86
धार — 75.25 — 71.50
इंदौर — 69.31 – 60.53
खरगोन — 77.82 — 75.79
खंडवा — 76.90 — 70.72 प्रतिशत
(नोट : 2024 के आंकड़े अनंतिम हैं। इसमें परिवर्तन संभावित है।)

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

3 minutes ago
राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव । प्रदेशः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश‌ गुप्ता अग्रहरि ने देश…

18 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

कांकेर । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र…

24 minutes ago
Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

मोहला-मानपुर-अंबागढ़. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हिट एंड रन की बेहद हैरान कर देने वाली…

29 minutes ago
CG : जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, निवेश प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के निर्देश …

CG : जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, निवेश प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के निर्देश …

धमतरी । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति…

39 minutes ago