सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बाल भारती पब्लिक स्कूल, जैतहरी के छात्रों का रहा उत्कृष्ठ प्रदर्शन

जैतहरी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी0बी0एस0ई0) दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं सत्र 2023-24 के परीक्षा परिणामों में बाल भारती पब्लिक स्कूल, एमबी पॉवर (मध्य प्रदेश) लिमिटेड, जैतहरी जिला-अनूपपुर के विज्ञान और वाणिज्य दोनों ही संकाय के छात्रों का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा है।

जहां विज्ञान संकाय में, माधवी ध्यानी ने 94 प्रतिशत उत्कृष्ट अंकों के साथ अग्रणी स्थान हासिल किया, चंद्रप्रभा प्रजापति 89 प्रतिशत अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, वहीं स्नेहा सिंह ने 88.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर विद्यालय को गौरान्वित किया है। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में, सौम्या अग्रवाल ने 85.40 प्रतिशत के प्रभावशाली अंको के साथ अग्रणी स्थान हासिल किया, विपिन प्रताप सिंह राठौर 81.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं महक राठौर ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 77.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

बता दे कि बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों में से कंपनी प्रभावित परिवारों के छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है जिन्हें कंपनी के द्वारा शिक्षा, गणवेश, पुस्तकें, मध्यान्ह भोजन आदि निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराया जाता है।

कंपनी प्रबंधन की ओर से प्लांट प्रमुख बसन्ता कुमार मिश्रा एवं मानव संशाधन व प्रशासन विभाग के प्रमुख आर0के0 खटाना ने उत्कृष्ठ एवं होनहार विद्यार्थियों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिये शुभकामनायें दीं। बाल भारती स्कूल की प्राचार्या उन्नति जोशी ने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उनकी सफलता का श्रेय छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता, कंपनी प्रबंधन, स्कूल प्रबंधन को दिया एवं शैक्षणिक प्रतिभा के पोषण और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने में स्कूल और समुदाय के बीच सहयोगात्मक प्रयासों पर जोर देते हुए अपनी बधाई दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

8 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

8 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

8 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

9 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

9 hours ago