छत्तीसगढ़

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 मई से 9 जून तक

नारायणपुर। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कलेक्टर श्री बिपिन मांझी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में 20 मई से 09 जनू 2024 तक प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे तक एवं सायं 5 से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें सब जूनियर वर्ग (14 वर्ष तक), जूनियर वर्ग (17 वर्ष तक) के बालक बालिका समूह के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फुटबाल व्हालीवाल, कबड्डी, खो-खा, मल्लखम्ब, बैडमिंटन, टैबल टेनिस, ताईक्वांडो, किकबॉक्सिंग, क्रिकेट, स्केटिंग एवं योगा का प्रशिक्षण जिले के खेल सघों एवं विभिन्न संस्थाओं के दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रदाय कराया जावेगा। जिला मुख्यालय के क्रीडा परिसर मैदान में एथलेटिक्स, फुटबाल वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिटन, टेबल टेनिस एवं योगा का प्रशिक्षण, खेलो इंडियों लघु केन्द्र में मल्लखम्य का प्रशिक्षण, हेलीपेड परेड ग्राउण्ड में स्केटिंग का प्रशिक्षण, किकेट प्रशिक्षण केन्द्र में क्रिकेट का प्रशिक्षण तथा विश्वदीप्ती स्कूल में ताईक्वांडो, किकबॉक्सिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जावेगा।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण हेतु खेल सामग्री एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जायेगा। खेल के आयोजन हेतु सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री रामसाय वड्डे, सहायक प्रभारी श्री सुरेश कुमार कुमेटी को नियुक्त किया गया है, जिनका संपर्क नंबर 9406336061 और 7587210411 है, जिनसे संपर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग और क्रीडा परिसर, नारायणपुर से संपर्क कर पंजीयन फार्म भरकर प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

8 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

8 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

9 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

9 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

9 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

10 hours ago