रायपुर : गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर 2 जनवरी को ऐच्छिक अवकाश

राज्य के सिक्ख धर्मावलंबी आगामी दो जनवरी 2020 को गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती धूम-धाम से मना सकें इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ऐच्छिक अवकाश प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा और छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर दो जनवरी 2020 को ऐच्छिक अवकाश प्रदान करने का आग्रह किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की है।

See also  CG : गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *