मुंडन संस्कार कराने जा रहे परिवार से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत

 श्योपुर

श्योपुर में बच्चे के मुंडन संस्कार करने जा रहे एक परिवार के लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर चंबल नहर में जा पलटी. ट्रॉली में सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 7 लोग जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में दो भाई बहन और दो महिलाएं शामिल हैं. चारों आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं. मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

हादसा ढोढर थाना क्षेत्र का है. जहां चंबल नहर रोड पर बलावनी और टर्राखुर्द गांव के बीच सूखी चंबल नहर में ट्रेक्टर पलटी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खिरखिरी गांव के रहने वाले भूर सिंह माली के बेटे का मुंडन कार्यक्रम श्यामपुर क्षेत्र स्थित टोड़ी वाली माता मंदिर पर होना था.

बुधवार को परिवार और रिश्तेदार दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर माता मंदिर के लिए निकले लेकिन इसी दौरान चंबल नहर रोड से गुजरते समय बलावनी और टर्राखुर्द के बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सूखी नहर में गिर गई.

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई, जब तक एम्बुलेंस पहुंचती तब तक दो बच्चों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार 7 लोग घायल हो गए. घायलों को ढोढर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें जितेन्द्र (10 साल), रचना (16 साल), पूनी बाई (36 साल) और कल्ली माली (30 साल) के तौर पर हुई है.  

मौके पर पहुंची ढोढर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. उधर जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सहित आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज से लेकर अन्य मदद के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

5 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

6 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

6 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

7 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

7 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

7 hours ago