धार भोजशाला में ASI के सर्वे के 56 वें दिन भीतरी परिसर में मिट्टी हटाने का कार्य हुआ

धार
 मप्र के
धार स्थित भोजशाला में एएसआइ के सर्वे के 55वें दिन बुधवार को भीतरी परिसर में मिट्टी हटाने का कार्य हुआ। बाहरी परिसर में भी उत्तर व दक्षिण दिशा में मिट्टी को समतल करने साथ ही खोदाई कार्य जारी रहा। खोदाई के दौरान दो बाई दो के चौकोर दो पत्थर अलग-अलग स्थानों से निकले हैं। इन पत्थरों पर कई आकृतियां मिली हैं।

पत्थरों को पुरातत्व विभाग ने अपने संरक्षण में ले लिया है। हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि पत्थरों पर हिंदू संस्कृति के चिह्न मिले हैं। स्तंभों की सफाई के बाद भगवान राम, कृष्ण और शिव की आकृतियां दिखने लगी है।

स्तंभ की व्यापक सफाई हुई

हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि सर्वे के तहत भोजशाला के गर्भगृह के ठीक सामने के स्तंभ की व्यापक सफाई हुई है। इसके बाद इस स्तंभ पर भगवान राम, कृष्ण, परशुराम व भोलेनाथ की आकृति स्पष्ट दिखाई दे रही है।

शिलालेखों पर घंटे-घडि़याल

उन्होंने बताया कि हम लोग प्रतिदिन सर्वे में शामिल हो रहे हैं। पहले हमें शिलालेखों पर घंटे-घडि़याल, कालसर्प यंत्र देखने को मिले थे। स्तंभों की लगातार क्लीनिंग व ब्रशिंग में आकृतियां स्पष्ट होती जा रही हैं। गर्भगृह के ठीक सामने के स्तंभ के उत्तर भाग में भगवान कृष्ण की सुदर्शन चक्रधारी स्वरूप की आकृति दिखाई दी है। इसी स्तंभ के दक्षिण में भगवान राम धनुषधारी खड़े हैं। वहीं पूर्व में भगवान परशुराम व पश्चिम में भगवान भोलेनाथ की स्पष्ट आकृति दिखाई दे रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Bhojshala

Recent Posts

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

1 hour ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 hour ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

1 hour ago
CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

1 hour ago
ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

भोपाल. पूर्व मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अहम…

1 hour ago
CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…

1 hour ago