बेमेतरा। ग्राम भनसुली में दो भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक खिलेश्वर वर्मा उम्र 10 साल, हरिशंकर वर्मा उम्र 10 की ग्राम भैसा के भनसुली डबरी में नहाते वक्त अधिक गहराई में जाने के बाद डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को जिला अस्पताल में पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैसा के भनसुली तालाब में 10 वर्षीय खिलेश्वर वर्मा पिता टीकाराम वर्मा व हरिशंकर वर्मा पिता देवशरण वर्मा व कुमारी दुर्गा तीनों गांव के भनसुली डबरी में नहाने गए थे। दोनों बालक तालाब में उतरकर नहा रहे थे। वहीं कुमारी दुर्गा बैठी हुई थी। दोनों भाई को डूबते देख दुर्गा ने परिवार वालों व गांव वालों को मदद के लिए आवाज देकर बुलाया। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों को बच्चों के बारे में बताया, जिसके बाद गांव वालों ने डबरी में उतरकर दोनों बालकों को बाहर निकाला, जिसके बाद परिजन दोनों को मोटर साइकिल से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने दोनों की मौत होने की पुष्टि की।
भोपाल मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…