छत्तीसगढ़

CG : भिलाई के चोर का हरियाणा लिंक, गिरोह का हुआ खुलासा

दुर्ग। भिलाई की सुपेला थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में सफलाता पाई है। पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों गिरफ्तार किया है। इनके बास से सोने चांदी के जेवरात, विदेशी नोट व नगदी रकम सहित करीब 8 लाख रुपये माल जब्त किया गया है।

चोरी के मामले में जानकारी देते हुए दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले में लगातार चोरी के मामले हो रहे थे। बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने अराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष सूत्र लगाए और जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर निगाह रखी। इसके साथ ही घटना स्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को देखा गया। इसमें कुछ संदिग्ध लोग बाइक में सवार दिखे। जांच में पता चला कि बाइक सवार संदिग्ध लोग दूसरे प्रदेश के रहने वाले हैं। टीम ने उनका पता लगाया। इसके बाद सुपेला पुलिस हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र जिला अंतर्गत शाहबाद स्थित डेहा कालोनी पहुंची और वहां से सुखविन्दर सिंग नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी शाहबाद निवासी कार्तिक कुमार एवं विशाल कुमार के साथ मिलकर दुर्ग, भिलाई में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार दुर्ग लाई और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा।

सुखविंदर ने पुलिस को बताया कि भिलाई में रहने वाला सुरजीत सिंह ने उन्हें भिलाई बुलाया था। यहां उसने पहले से तय करके रखा था कि किन घरों में चोरी करना है। इसके बाद सुरजीत के बताए मुताबिक उन्होंने 2 सूने मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों के पास सो दो सोने की अंगूठी को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी सुरजीत सिंह को भी भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

15 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

15 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

15 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

15 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

15 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

15 hours ago