देवास की मिली सौगात, शहर की एक बड़ी समस्या होगी हल, रसूलपुर बायपास के लिए फ्लाइओवर मंजूर

देवास

 अधौसंरचना के क्षेत्र में शहर को नई सौगात मिली है। जाम की समस्या से जूझते रसूलपुर बायपास को राहत मिलने वाली है। यहां फ्लाइओवर मंजूर हो गया है। देवास विधायक गायत्रीराजे पवार लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थीं। यह सौगात मिलने के बाद शहर की एक बड़ी समस्या हल होगी। इस कार्य के लिए 42.33 करोड रुपये की स्वीकृति मिली है। अतिशीघ्र टेंडर प्रकिया को पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक विधायक पवार ने 5 मई 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के इंदौर आगमन पर उनसे इस बारे में चर्चा की थी। रसूलपुर बायपास चौराहे पर इंदौर रोड से भोपाल बायपास की तरफ फ्लाइओवर की मांग कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था।

उन्हें बताया था कि किस तरह यहां आएदिन जाम लगता है। इस पर गडकरी ने मौखिक मंजूरी थी और आश्वस्त किया था कि जल्द ही इस कार्य को पूरा किया जाएगा। यह आश्वासन पूरा हो गया है। इस कार्य के लिए 42.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया होगी। इसके बाद जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद काम शुरू होगा।

फ्लाइओवर बनने से हल होगी बड़ी समस्या-विधायक पवार

विधायक गायत्रीराजे पवार का कहना है कि चुनाव में मैंने इसका वादा किया था और घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। लगातार इस काम की स्वीकृति के लिए प्रयास कर रही थीं। गडकरीजी व सीएम डा. मोहन यादव को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने शहर हित की मांग पर मेरी मदद की। रसूलपुर बायपास पर तीन शहरों से ट्रैफिक आता है और आएदिन जाम लगता है। हादसे भी होते हैं। इसके लिए यहां फ्लाइओवर की जरूरत थी।

इस मांग को स्वीकृति मिलने के बाद बड़ी समस्या हल होगी। देवी लोक को लेकर जो घोषणा की थी वह भी पूरी हो गई है। इसके लिए भी राशि स्वीकृत हो गई है और जल्द ही टेंडर लगेंगे। उज्जैन रोड तिराहे से देवास बायपास तक फोर लेन सीसी रोड की प्रक्रिया भी चल रही है।

इसमें केंद्र की राशि तो स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन नगर निगम, लोनिवि आदि के भी काम रहेंगे। तीनों जगह से स्वीकृति के लिए प्रयास कर रहे हैं। चुनाव में जो वादे किए हैं सभी पूरे होंगे। आने वाले समय में देवास में विकास के कई कार्य होंगे और इसकी सूरत और संवरेगी।
नईदुनिया ने प्रकाशित किया समाचार

गौरतलब है कि नईदुनिया ने 15 मई के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसमें रसूलपुर बायपास पर वाहन चालकों व आम जन को होने वाली समस्या का जिक्र किया था।

इस चौराहे से इंदौर की ओर से आकर ग्वालियर, आगरा, गुना, झांसी व उत्तरप्रदेश के कई शहरों में जाने वाले वाहनों के साथ ही राजधानी भोपाल व पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले वाहन बड़ी संख्या में निकलते हैं।

इन वाहनों को देवास-इंदौर रोड को इसी चौराहा से छोड़कर बायपास पर दाएं मुड़ना होता है। इनका यह दायां माेड़ देवास शहर से इंदौर की ओर जाने वाले रास्ते पर होकर निकलता है। यहीं पर दोनों ओर के वाहन आमने-सामने फंस जाते हैं।

फ्लाइओवर बनने के बाद यह समस्या खत्म होगी। इधर, ऐसी ही समस्या राजोदा रोड बायपास चौराहा और पालनगर चौराहा पर भी है। इन दोनों ही चौराहों पर फ्लाइओवर बनाने की मांग को लेकर पूर्व में आंदोलन भी किए जा चुके हैं। इसी प्रकार की समस्या राजोदा चौराहा पर भी है। यहां देवास जिला जेल भी स्थित है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव , डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम परना में श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच…

8 minutes ago
राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव | स्वच्छता सर्वेक्षण के ​लिए पहुंची टीम रोजाना वार्डों में पहुंचकर लोगों का फीड…

18 minutes ago
राजनांदगांव : 28 संस्था, ट्रस्ट का पोर्टल में पंजीयन नहीं…

राजनांदगांव : 28 संस्था, ट्रस्ट का पोर्टल में पंजीयन नहीं…

राजनांदगांव , जिलेभर में विभिन्न प्रकार की संस्था और ट्रस्ट के माध्यम से किसान सरकारी…

20 minutes ago
खाद गोदाम में बड़ी चोरी, 68 बोरी DAP लेकर फरार हुए बदमाश; डॉग स्क्वाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

खाद गोदाम में बड़ी चोरी, 68 बोरी DAP लेकर फरार हुए बदमाश; डॉग स्क्वाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

बालोद. मानसून अभी पहुंचा नहीं है, लेकिन किसान अपनी तैयारी में जुट गए हैं. ऐसे…

23 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलोनियों में सड़केंनहीं बनने से परेशानी…

राजनांदगांव : कॉलोनियों में सड़केंनहीं बनने से परेशानी…

राजनांदगांव , शहर की कईकॉलोनियों में अब तक सड़कों कानिर्माण नहीं हो पाया है। बारिश…

28 minutes ago
राजनांदगांव : सूखे पत्तों, पॉलीथिनसे पट रही नालियां…

राजनांदगांव : सूखे पत्तों, पॉलीथिनसे पट रही नालियां…

राजनांदगांव , मौसम में बदलावऔर अंधड़ चलने के कारण सूखेपत्ते और पन्नियां नालियों में पहुंचकर…

31 minutes ago