खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव… सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ-पैर, हत्या की आशंका

खरगोन

खरगोन (khargone) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 45 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव 40 फीट गहरे कुएं में मिला है. शव सीमेंट खंभे से बंधा हुआ था. हाथ-पैर तार से बंधे हुए थे और चेहरे व गले को भी रस्सी से बांधा गया था. इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इस पूरे मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बलवाड़ा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव का है. यहां 45 वर्षीय महिला का शव सीमेंट के खंभे में फेंसिंग तार से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया. पुलिस का कहना है कि महिला की लाश कई दिन पुरानी हो सकती है.

कुएं में शव की खबर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. महिला के हाथ पर लिखे नाम से उसकी शिनाख्त जहांबाई के रूप में हुई. वह चैनपूरा की रहने वाली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खंडवा मेडिकल कॉलेज भेजा है.

घटना को लेकर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

एडिशनल एसपी मनोहर सिंह बारिया का कहना है कि बलवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा गांव में एक कुएं में एक महिला का शव मिला है. शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मर्ग कायम कर लिया है, जांच की जा रही है.

थाना प्रभारी सीएल कटारे ने बताया कि जहांबाई नाम की महिला का शव चैनपूरा गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में स्थित कुएं में मिला है. डिप्टी रेंजर बलवाड़ा अखिलेश ने शव की जानकारी दी थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की सहायता से महिला की लाश कुएं से निकाली गई.

मृतका के भाई ने क्या बताया?

मृतका के भाई छोगालाल ने बताया कि जहांबाई की शादी लाईनपुरा गांव में हुई थी. 15 साल पहले जहांबाई को उसके पति ने छोड़ दिया था. उसकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है. पति के छोड़ने के बाद से वह मायके में रह रही थी. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसका इलाज चल रहा था. वो घर छोड़कर चली जाती थी और कई दिन तक नहीं आती थी. 2 मई को वो घर से चली गई थी. हमें लगा कि वो वापस आ जाएगी, इसलिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी. जहांबाई पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 101 तहसीलदारों के तबादले; भोपाल की तीनों तहसीलों को मिले नए अधिकारी

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 101 तहसीलदारों के तबादले; भोपाल की तीनों तहसीलों को मिले नए अधिकारी

भोपाल राज्य सरकार ने देर रात प्रदेशभर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए…

51 minutes ago
NEET UG तैयारियों की CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा, वीसी के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET UG तैयारियों की CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा, वीसी के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए…

52 minutes ago
CG : मणीकंचन केंद्र आगजनी मामले में कार्रवाई, पांच किसानों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना…

CG : मणीकंचन केंद्र आगजनी मामले में कार्रवाई, पांच किसानों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी । धमतरी शहर के बागतराई रोड स्थित मणीकंचन केंद्र में हुई आगजनी की घटना…

54 minutes ago
CG : गली में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, बेरहमी से हत्या के बाद फैली सनसनी…

CG : गली में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, बेरहमी से हत्या के बाद फैली सनसनी…

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नया पारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक…

58 minutes ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले को 18 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले को 18 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

वन मंत्री केदार कश्यप ने  बीजापुर जिले को 18 करोड़ रुपए से अधिक के विकास…

60 minutes ago
गोबर गैस संयंत्रों के पुनर्जीवन से ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति

गोबर गैस संयंत्रों के पुनर्जीवन से ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति

गोबर गैस संयंत्रों के पुनर्जीवन से ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति रायगढ़ में बंद…

1 hour ago